लीड) सूची में नाम जोड़ने को लेकर ग्रामीणों का हंगामा

Published at :22 Jun 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
लीड) सूची में नाम जोड़ने को लेकर ग्रामीणों का हंगामा

प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे थे ग्रामीण ग्रामीणों के आक्रोश को देख कर एमओ ने किया कार्यालय बंदफोटो फाइल संख्या 22 कुजू बी : ग्रामीणों को समझाते सीओ व एमओ मांडू.खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जारी सूची में अपने नाम को नहीं देख कर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को […]

विज्ञापन

प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे थे ग्रामीण ग्रामीणों के आक्रोश को देख कर एमओ ने किया कार्यालय बंदफोटो फाइल संख्या 22 कुजू बी : ग्रामीणों को समझाते सीओ व एमओ मांडू.खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जारी सूची में अपने नाम को नहीं देख कर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय में हंगामा किया. प्रखंड के मांडूडीह, सोनडीहा, नावाडीह, चुंबा, बड़गांव, चैनपुर, तोपा, किमो और बारूघुटू पंचायत से आये ग्रामीणों ने सूची में नाम जोड़ने की मांग को लेकर प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में देर शाम तक डटे रहे. सीओ रवींद्र कुमार व एमओ शंभु हाजरा के समझाने पर भी ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे. ग्रामीण प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को काफी देर तक घेर कर रखा था. ग्रामीणों के आक्रोश को देख कर एमओ ने कार्यालय को बंद कर दिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जारी सूची में विभाग पर मनमानी करने का आरोप लगाया. बताया गया कि अंत्योदय, लाल कार्ड व बीपीएल कार्डधारकों में केवल गिने-चुने लोगों का ही नाम शामिल किया गया है. इधर, मामले को देख कर प्रखंड के कई मुखियाओं व एमओ ने भी ग्रामीणों का साथ दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola