कॉलेज में सीट बढ़ाने की मांग

रामगढ़. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक सोमवार को रामगढ़ महाविद्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता होरिल कुमार ने की. संचालन राजू मुंडा ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में परिषद के हजारीबाग विभाग संयोजक राजेश ठाकुर विशेष रूप से मौजूद थे. बैठक में कहा गया कि साजिश के तहत सेमेस्टर सिस्टम लागू […]
रामगढ़. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक सोमवार को रामगढ़ महाविद्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता होरिल कुमार ने की. संचालन राजू मुंडा ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में परिषद के हजारीबाग विभाग संयोजक राजेश ठाकुर विशेष रूप से मौजूद थे. बैठक में कहा गया कि साजिश के तहत सेमेस्टर सिस्टम लागू कर नामांकन के लिए सीटों की संख्या घटायी गयी है. बैठक में कहा गया कि अगर सीटों को बढ़ाने का निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन किया जायेगा. बैठक में परिषद का रामगढ़ नगर प्रभारी निरंजन कुमार व कॉलेज प्रभारी आकाश कुमार को बनाया गया. बैक में मनसु बेदिया, दिलीप यादव, कुश कुमार, शंकर महतो, अमित कुमार, सौरभ कुमार, चंदन कुमार, राजू मुंडा, होरिल राज, निरंजन कुमार, आकाश कुमार, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










