साक्षर भारत कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन

नावा दिया प्रखंड साक्षरता समिति की बैठकफोटो फाइल 8पीटीआर-ए में बैठक में शामिल बीडीओ व अन्यपतरातू.प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को नावा दिया प्रखंड साक्षरता समिति की बैठक हुई. इस अवसर पर बताया गया कि रामगढ़ जिले में साक्षर भारत कार्यक्रम आरंभ करने का निर्णय लिया गया है. इसके तहत प्रखंड की प्रत्येक पंचायत में एक […]

विज्ञापन

नावा दिया प्रखंड साक्षरता समिति की बैठकफोटो फाइल 8पीटीआर-ए में बैठक में शामिल बीडीओ व अन्यपतरातू.प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को नावा दिया प्रखंड साक्षरता समिति की बैठक हुई. इस अवसर पर बताया गया कि रामगढ़ जिले में साक्षर भारत कार्यक्रम आरंभ करने का निर्णय लिया गया है. इसके तहत प्रखंड की प्रत्येक पंचायत में एक लोक शिक्षा केंद्र की स्थापना की जायेगी. इसमें प्रेरक का चयन किया जाना है. 12 मई को पंचायत स्तर पर आम सभा कर प्रेरक का चयन किया जायेगा. बैठक में सर्वसम्मति से साक्षरता समिति कार्यकारिणी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप, सचिव बीइइओ रहमत अली, सदस्य बीइइओ चंदेश्वर पंडित, डॉ दमयंती कच्छप, प्रधानाध्यापक विजय कुमार, सुशीला कुमारी, सबिता देवी, संतोष साहू, जीवन कुमार, संजीव कुमार बावला, रामेश्वर गोप, मो सलीम, कामिनी कुमारी व जालेश्वर मुंडा का चयन किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola