समझौता वार्ता के बाद आंदोलन वापस लिया
कई मांगों पर सहमति बनी14 मई के बाद ओवरलोड ढुलाई के मुद्दे पर उठाया जायेगा कदम गिद्दी(हजारीबाग). प्रबंधन व ठेकेदार के साथ समझौता वार्ता के बाद आजसू ने रविवार रात 10 बजे अपना आंदोलन वापस ले लिया है. आजसू नेता तिवारी महतो ने कहा कि ठेकेदार ने आश्वासन दिया है कि वाहन में ओवरलोड कोयले […]
कई मांगों पर सहमति बनी14 मई के बाद ओवरलोड ढुलाई के मुद्दे पर उठाया जायेगा कदम गिद्दी(हजारीबाग). प्रबंधन व ठेकेदार के साथ समझौता वार्ता के बाद आजसू ने रविवार रात 10 बजे अपना आंदोलन वापस ले लिया है. आजसू नेता तिवारी महतो ने कहा कि ठेकेदार ने आश्वासन दिया है कि वाहन में ओवरलोड कोयले की ढुलाई पर 14 मई के बाद उचित कदम उठायेंगे, जबकि कई अन्य मांगों पर सहमति बन गयी है. जानकारी के अनुसार, ठेकेदार के प्रतिनिधि प्रकाश सिन्हा, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी लक्ष्मीनारायण महतो व आजसू नेताओं के बीच रविवार की रात समझौता वार्ता हुई. वार्ता में ठेकेदार के प्रतिनिधि ने अपना पक्ष रखा. उन्होंने आजसू नेताओं को आश्वासन दिया कि ओवरलोड कोयले की ढुलाई पर रोक लगाने की जो मांग है, उसकी अनदेखी नहीं की जायेगी. इस पर 14 मई के बाद उचित कदम उठाया जायेगा. आजसू नेता तिवारी महतो ने कहा कि प्रबंधन को पार्टी की ओर से 14 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया है. कई मांगों पर सहमति बन गयी है. वार्ता में आजसू के तिवारी महतो, प्रखंड अध्यक्ष, सुरेंद्र महतो, विनोद महतो, गुड्डू यादव, प्रकाश महतो, धनराज यादव, देवकुमार महतो, संजीत पटेल, बबलू यादव, अनिल महतो, छोटन महतो, संजय, बाबला, मो सरूद्दीन, कमल महतो, एके सिन्हा, राजेश शर्मा, एतवा मुंडा, मो शमीम, टिकेश्वर महतो, राजकुमार महतो, अर्जुन महतो, विमल महतो, रतन महतो, बलवीर प्रजापति, भुवनेश्वर महतो, साबिर अंसारी, रंजीत महतो, पंकज कुमार, सुखदेव महतो, कृपाशरण महतो, भोला मांझी, अनुज महतो, समय राणा, मनोज महली, परमेंदर सिंह आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










