फिंगर प्रिंट हो सकता है बच्चों के दिमाग का आकलन:श्वेता
गिद्दी(हजारीबाग) : फिंगर प्रिंट से बच्चों के दिमाग का आकलन आसानी से किया जाता है. यह कहना है मुंबई की सामाजिक संस्था योर टाइम्स सर्विसेस की श्वेता सिंह का. श्वेता सिंह व अचल शर्मा ने शनिवार को गिद्दी सी क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान लोगों से खास कर अपने बच्चों का फिंगर प्रिंट कराने […]
गिद्दी(हजारीबाग) : फिंगर प्रिंट से बच्चों के दिमाग का आकलन आसानी से किया जाता है. यह कहना है मुंबई की सामाजिक संस्था योर टाइम्स सर्विसेस की श्वेता सिंह का. श्वेता सिंह व अचल शर्मा ने शनिवार को गिद्दी सी क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान लोगों से खास कर अपने बच्चों का फिंगर प्रिंट कराने की अपील की.
संस्था की श्वेता सिंह ने कहा कि डीएमआइटी वैज्ञानिक पद्धति से बच्चों के दिमाग का आकलन किया जाता है. यह फिंगर प्रिंट मलेशिया व सिंगापुर भेजा जाता है. वहां से इसकी रिपोर्ट आती है. उन्होंने कहा कि इस फिंगर पिं्रट के माध्यम से बच्चों का सही-सही दिमाग का आकलन किया जाता है. इसका संकेत मिलने पर वह बच्चा उस क्षेत्र में बेहतर कर सकता है. साथ ही कई बातों की जानकारी बच्चों के दिमाग की ली जा सकती है.
उन्होंने कहा कि फिंगर प्रिंट का उपयोग ज्यादातर चीन के लोग करते है. चीन में बच्चे कम उम्र में ही कार्य का क्षेत्र चुन लेते है और बेहतर करते है. भारत में पिछले चार वर्षों से यह संस्था काम कर रही है. इसके प्रति लोगों की सोच बढ़ी है. झारखंड में जामताड़ा व हजारीबाग जिले में यह संस्था काम कर रही है. मौके पर कुमेश्वर महतो, कमलनाथ महतो, सतीश सिंह, गुजेश्वर महतो, सेवालाल महतो, प्रेमचंद महतो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










