कार्यकर्ताओं से मिले बाबूलाल मरांडी

Updated:
विज्ञापन

पतरातू :झारखंड विकास मोरचा के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी का पीटीपीएस सर्किट हाउस के समीप कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्वागत किया. श्री मरांडी किसी शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीटीपीएस की ओर से जा रहे थे. सर्किट हाउस के बाद वे दुर्गाचरण प्रसाद के आवास पर रुक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने […]

विज्ञापन

पतरातू :झारखंड विकास मोरचा के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी का पीटीपीएस सर्किट हाउस के समीप कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्वागत किया. श्री मरांडी किसी शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीटीपीएस की ओर से जा रहे थे. सर्किट हाउस के बाद वे दुर्गाचरण प्रसाद के आवास पर रुक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.

इस दौरान उन्होंने दिल्ली में आप पार्टी की सभा के दौरान किसान गजेंद्र सिंह की आत्महत्या पर अफसोस जाहिर किया. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील नहीं है. केंद्र सरकार की भूमि अधिग्रहण बिल किसानों के हित में नहीं है. स्थानीयता के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो झारखंड में जन्मा, पढ़ा-लिखा वह स्थानीय है और उसे ही सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए. मौके पर दुर्गाचरण प्रसाद, किशोर कुमार महतो, मो इरफान, रमेश सिंह, आमोद प्रसाद, त्रिलोकी गिरी, संजय रजक, धर्मेंद्र बाउरी, संजीव शर्मा, गणेश ठाकुर, प्रदीप गंझू, अरुण आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola