जविप्र दुकानों का किया गया निरीक्षण
25 गिद्दी 3-निरीक्षण करती एमओ व अन्य.गिद्दी(हजारीबाग). प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मंजू कुमारी व जीपीएस आशीष कुमार पांडा ने शनिवार को गिद्दी, रैलीगढ़ा, वाशरी कॉलोनी सहित प्रखंड के कई जनवितरण प्रणाली के दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उनलोगों ने जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों से अनाज व केरोसिन स्टॉक व वितरण की जानकारी ली. प्रखंड […]
25 गिद्दी 3-निरीक्षण करती एमओ व अन्य.गिद्दी(हजारीबाग). प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मंजू कुमारी व जीपीएस आशीष कुमार पांडा ने शनिवार को गिद्दी, रैलीगढ़ा, वाशरी कॉलोनी सहित प्रखंड के कई जनवितरण प्रणाली के दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उनलोगों ने जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों से अनाज व केरोसिन स्टॉक व वितरण की जानकारी ली. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मंजू कुमारी ने बताया कि जिला उपायुक्त के आदेश पर प्रत्येक माह के 15, 25 व 28 तारीख को जनवितरण प्रणाली की दुकानें किसी भी सूरत में बंद नहीं रहनी चाहिए. इस दिन कार्डधारियों को विशेष रूप से अनाज व केरोसिन वितरण करने की प्रशासनिक हिदायत दी गयी है. वहीं जीपीएस आशीष कुमार पांडा ने बताया कि गिद्दी के एक जनवितरण प्रणाली के दुकान में पिछले डेढ़ माह से अतिरिक्त बीपीएल कार्डधारियों का अनाज लाकर रखा हुआ है. दुकानदारों से तीन दिनों के अंदर वितरण करने को कहा गया है. निरीक्षण में कुछ जनवितरण प्रणाली के दुकानों में कुछ कमियां पायी गयी है. दुकानदारों से इसमें सुधार करने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










