अजोला घास लगाये, दूध का उत्पादन बढ़ायें : अजय
25 चितरपुर बी. कार्यशाला में जानकारी देते अतिथि.चितरपुर. चितरपुर गांगी जमुनी स्थित कान्हा डेयरी फॉर्म में खरीफ व अजोला आहार प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रुप से रामगढ़ के कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, खूंटी जिला के कृषि पदाधिकारी राहुल कुमार वर्मा मौजूद थे. मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री सिंह ने […]
25 चितरपुर बी. कार्यशाला में जानकारी देते अतिथि.चितरपुर. चितरपुर गांगी जमुनी स्थित कान्हा डेयरी फॉर्म में खरीफ व अजोला आहार प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रुप से रामगढ़ के कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, खूंटी जिला के कृषि पदाधिकारी राहुल कुमार वर्मा मौजूद थे. मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री सिंह ने लोगों को अजोला आहार, खरीफ सहित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने कहा कि लोग जागरूक होकर अजोला घास लगाये व दूध उत्पादन में वृद्धि करें. इस दौरान अजोला लगाने वाले किसानों को ग्रीन नेट, सिफोलीन आदि सामग्री दी गयी. मौके पर चितरपुर केंद्र प्रभारी निवास कार्यकार, कुणाल दीप भारद्वाज, मो हमीद, नीरज तिवारी, प्रताप कुमार, चंद्रमोहन प्रसाद, महेश महतो, शंकर साव, राजेश साव, सुबोध कुमार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










