हंगामेदार रही रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स पहली बैठक
रामगढ़. रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2015-17 की पहली बैठक हंगामेदार ही. अध्यक्षता अध्यक्ष मनजी सिंह ने की. बैठक में एक पूर्व पदाधिकारी द्वारा एक सदस्य से अधिक सदस्यता नवीकरण शुल्क लिए जाने के मामले में तथा रामनवमी की झांकियों का पुरस्कार वितरण समारोह एक पदाधिकारी के प्रतिष्ठान में किये जाने पर […]
रामगढ़. रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2015-17 की पहली बैठक हंगामेदार ही. अध्यक्षता अध्यक्ष मनजी सिंह ने की. बैठक में एक पूर्व पदाधिकारी द्वारा एक सदस्य से अधिक सदस्यता नवीकरण शुल्क लिए जाने के मामले में तथा रामनवमी की झांकियों का पुरस्कार वितरण समारोह एक पदाधिकारी के प्रतिष्ठान में किये जाने पर जम कर हंगामा हुआ. यद्यपि चैंबर के पदाधिकारी व सदस्य इस बात से इंकार करते रहें. लेकिन मिली जानकारी के अनुसार हंगामे की बीच अपशब्दों को प्रयोग भी हुआ. बाद में किसी तहर मामले को शांत किया गया. रामनवमी के झांकियों को एक पदाधिकारी के प्रतिष्ठान में समारोह का आयोजन कर झांकी आयोजन करने वालों को सम्मानित किये जाने के मामले में हुए हंगामें के बाद एक पदाधिकारी ने अपना इस्तीफा भी दे दिया. इसके बाद किसी तरह मान-मनौव्वल करा इस्तीफा वापस करवाया गया. इस संबंध में चैंबर अध्यक्ष मनजी सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें किसी का इस्तीफा नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि कुछ बातों पर बात हुई थी. लेकिन मामला समाप्त हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










