अज्ञात वाहन की टक्कर में सीसीएलकर्मी की मौत
25बीएचयू-1-बैजनाथ साव (फाइल फोटो).भुरकुंडा. सीसीएल के भुरकुंडा अस्पताल में जेनरेटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत जवाहरनगर भुरकुंडा निवासी बैजनाथ साव (47) की मौत मंगलवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हो गयी. बैजनाथ साव मोटरसाइकिल (यूपी64इ-0196) से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान मेन रोड, भुरकुंडा में हाथीदाड़ी खदान के समीप अज्ञात […]
25बीएचयू-1-बैजनाथ साव (फाइल फोटो).भुरकुंडा. सीसीएल के भुरकुंडा अस्पताल में जेनरेटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत जवाहरनगर भुरकुंडा निवासी बैजनाथ साव (47) की मौत मंगलवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हो गयी. बैजनाथ साव मोटरसाइकिल (यूपी64इ-0196) से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान मेन रोड, भुरकुंडा में हाथीदाड़ी खदान के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची भुरकुंडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की. बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इस घटना के बाद मृतक के घर में मातम है. परिजनों ने सीसीएल प्रबंधन से आश्रित को नौकरी देने की मांग की है. बताया गया कि बैजनाथ साव द्वितीय पाली में ड्यूटी पर गये थे. घटना के बाद श्रमिक नेता लखेंद्र राय समेत अन्य नेता भी थाना पहुंचे व मामले की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










