मंजूर खान के नाम से मिलता है रामनवमी झंडे का लाइसेंस
मजहब नहीं सिखाता है आपस में बैर रखना फोटो फाइल : 24 चितरपुर ई मंजूर खानचितरपुर.मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना. इसी बात को चरितार्थ किया है लारी निवासी मंजूर खान (69 वर्ष) ने. रामनवमी पर्व आते ही मंजूर खान का नाम लोगों की जुबां पर आ जाती है. वे इस क्षेत्र के लिए […]
मजहब नहीं सिखाता है आपस में बैर रखना फोटो फाइल : 24 चितरपुर ई मंजूर खानचितरपुर.मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना. इसी बात को चरितार्थ किया है लारी निवासी मंजूर खान (69 वर्ष) ने. रामनवमी पर्व आते ही मंजूर खान का नाम लोगों की जुबां पर आ जाती है. वे इस क्षेत्र के लिए सांप्रदायिक सदभावना के मिसाल भी है. इनके नाम से पिछले 35 वर्षों से रामनवमी झंडे का लाइसेंस प्रशासन द्वारा निर्गत किया जा रहा है. इसमें पसरा टोला, बंगाली टोला, कोचा टोला, साधु पोखरा, जतरा टुंगरी, महावीर मंदिर लारी, सुकरीगढ़ा चैती दुर्गा मंदिर, भंडार टोला, काली टोला आदि का लाइसेंस शामिल है. वे रामनवमी जुलूस के साथ घूमते हैं और अखाड़े में लाठी भी खेलते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










