रामनवमी को लेकर कमेटी का पुनर्गठन
गिद्दी(हजारीबाग).रामनवमी पर्व को लेकर मंझलाचुंबा गांव के लुकैया टोला में ग्रामीणों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता महेंद्र कुमार दास ने की. संचालन शशि कुमार रवि ने किया. बैठक में रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में बताया गया कि महावीरी झंडे के साथ जुलूस व झांकी भी निकाली जायेगी. लुकैया में […]
गिद्दी(हजारीबाग).रामनवमी पर्व को लेकर मंझलाचुंबा गांव के लुकैया टोला में ग्रामीणों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता महेंद्र कुमार दास ने की. संचालन शशि कुमार रवि ने किया. बैठक में रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में बताया गया कि महावीरी झंडे के साथ जुलूस व झांकी भी निकाली जायेगी. लुकैया में लगनेवाले मेले पर भी चर्चा की गयी. बैठक में पूजा कमेटी का पुनर्गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष सुखदेव राम, सचिव शिवचंद राम व कोषाध्यक्ष रामजी साव चुने गये. बैठक में जयलाल रविदास, मनोज रविदास, अशोक राम, गोपी दास, रोहित, मुन्ना, संजय, दिवाकर साव, विनय कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










