ईंट भट्ठों से वसूली जाती है राशि

Updated:
विज्ञापन

राजीव कुमार रामगढ़ : रामगढ़ जिला के पतरातू क्षेत्र स्थित ईंट भट्ठों में अवैध कोयले की आपूर्ति की जाती है. वर्षो से चल रहे इस धंधे का खुलासा झारखंड सरकार की विशेष शाखा ने किया है. इस संबंध में रांची विशेष शाखा के एसपी ने रामगढ़ के उपायुक्त व एसपी को पत्र भेज कर पूरी […]

विज्ञापन

राजीव कुमार

रामगढ़ : रामगढ़ जिला के पतरातू क्षेत्र स्थित ईंट भट्ठों में अवैध कोयले की आपूर्ति की जाती है. वर्षो से चल रहे इस धंधे का खुलासा झारखंड सरकार की विशेष शाखा ने किया है. इस संबंध में रांची विशेष शाखा के एसपी ने रामगढ़ के उपायुक्त व एसपी को पत्र भेज कर पूरी जानकारी दी है. पत्र में लिखा गया है कि पतरातू प्रखंड के चिमनी व बंगला ईंट भट्ठों में अवैध कोयला गिराया जाता है. साइकिल, बैलगाड़ी, छोटे वाहनों समेत अन्य माध्यम से कोयला गिराया जाता है. इसके एवज में प्रति चिमनी भट्ठे से 45 हजार रुपये प्रतिमाह व बंगला भट्ठे से 10 हजार रुपये लिये जाते हैं. विशेष शाखा के एसपी ने इस पत्र की प्रतिलिपि क्षेत्रीय आइजी बोकारो, हजारीबाग के आयुक्त व हजारीबाग के डीआइजी को भी प्रेषित की है.

बिहार -यूपी भेजा जाता है कोयला : विशेष शाखा के एसपी ने लिखा है कि भुरकुंडा-रामगढ़ पुराना मार्ग के दोनों ओर अवैध कोयले का कारोबार होता है. इन क्षेत्रों से कोयले का अवैध खनन कर ईंट भट्ठों को आपूर्ति की जाती है. हाइवा, ट्रक व डंपर से बिहार व यूपी भी कोयला भेजने की सूचना है.

पत्र में कई लोगों के नाम हैं : पत्र में ईंट भट्ठेदारों के नाम भी दिये गये हैं. लिखा गया है कि दिये गये नामों में कुछ को छोड़ कर अधिकतर अवैध ईंट भट्ठों के संचालक हैं. इन सभी द्वारा अवैध कोयले का उपयोग किया जाता है. दिये गये नामों में पतरातू क्षेत्र के वनधारा के सुमन सिंह, गेरुआ टांड़ के अजय अग्रवाल, वनधारा के राजकिशोर सिंह, पालू के असलम, कुरवीज के कलेश्वर मुंडा, सुधीर व मंगरू, पालू के राजेंद्र, हफुआ के शंभु (शंभु का तीन अन्य स्थानों पर भी ईंट भट्ठे हैं), बरकाकाना ओपी क्षेत्र में मसमोहना के सुभाष मारवाह, सुमित मारवाह, चितरंजन शर्मा, सिधवार कला के चंद्रशेखर शर्मा, ललकी धसना के प्रवेश, पीरी के गंगा दांगी, निरुल्ला अंसारी, मो नइम, विजय बेदिया, मनोज दांगी, राजेश शर्मा, नेयामत हुसैन, ललकू बेदिया, अनोज बंगाली, इत्फाक अंसारी, सिधवार खुर्द के आशुतोष सिंह, राजन गोप, सुनील दांगी, पीरी के पप्पू तिवारी, चंदेश्वर दांगी, सिधवार के अनिल अस्थाना, महेंद्र कश्यप, उरलुंग के धनेश्वर तिवारी, बासल थाना क्षेत्र में बलकुदरा के राम बाबू, रसदा के राजेश साहू , भुरकुंडा थाना क्षेत्र में सौंदा के राजू साव तथा भदानीनगर ओपी क्षेत्र के चैनगड्डा पहाड़ी के दिलीप सिंह के नाम शामिल हैं.

24 भट्ठों से होती है वसूली : पत्र में लिखा गया है कि बरकाकाना क्षेत्र में संचालित 24 ईंट भट्ठों के संचालकों से एक भट्ठा संचालक द्वारा प्रति भट्ठा 45 हजार रुपये की वसूली की जाती है. वन विभाग, प्रदूषण विभाग, खनन विभाग, स्थानीय पुलिस व मीडिया के लोगों के बीच राशि दी जाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola