नहीं पहुंचे सीओ, बैरंग लौटे लोग
बुधवार व शनिवार को प्रखंड कार्यालय में सीओ के बैठने का मिला था आश्वासन फोटो फाइल : 25 चितरपुर ई बैरंग लौटे लोगदुलमी. दुलमी प्रखंड कार्यालय में बुधवार को दर्जनों लोग पहुंचे. इस दौरान लोगों ने अंचलाधिकारी का घंटों इंतजार करने के बाद वापस लौट गये. ग्रामीणों का कहना था कि जनता दरबार में लोगों […]
बुधवार व शनिवार को प्रखंड कार्यालय में सीओ के बैठने का मिला था आश्वासन फोटो फाइल : 25 चितरपुर ई बैरंग लौटे लोगदुलमी. दुलमी प्रखंड कार्यालय में बुधवार को दर्जनों लोग पहुंचे. इस दौरान लोगों ने अंचलाधिकारी का घंटों इंतजार करने के बाद वापस लौट गये. ग्रामीणों का कहना था कि जनता दरबार में लोगों को आश्वासन दिया गया था कि प्रत्येक बुधवार व शनिवार को प्रखंड कार्यालय में अंचल अधिकारी बैठेंगे. लेकिन आश्वासन के बाद भी यहां सीओ नहीं पहुंचे. लोगों ने बताया कि सीओ के नहीं आने से लोगों की भूमि से संबंधित कार्य लंबित है. मौके पर इलासो देवी, सुमित्रा देवी, शांति देवी, मो दुलैर, मीलो देवी, चीना देवी, कजरी देवी, सविता देवी, शीला देवी, प्रकाश महली, मिन्हाज अंसारी, मंटू करमाली, गणेश महतो, दिनेश मुंडा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










