पदाधिकारियों के नहीं आने से परेशानी
गिद्दी(हजारीबाग). एक पखवारे से अधिक दिनों से कई पदाधिकारी डाड़ी प्रखंड मुख्यालय नहीं आ रहे हैं. लाभुकों व ग्रामीणों का कोई कार्य नहीं हो रहा है. इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है. लोग इसकी शिकायत उपायुक्त व झारखंड सरकार से करने की योजना बना रहे हैं. डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में पदाधिकारियों का दर्शन मुश्किल […]
गिद्दी(हजारीबाग). एक पखवारे से अधिक दिनों से कई पदाधिकारी डाड़ी प्रखंड मुख्यालय नहीं आ रहे हैं. लाभुकों व ग्रामीणों का कोई कार्य नहीं हो रहा है. इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है. लोग इसकी शिकायत उपायुक्त व झारखंड सरकार से करने की योजना बना रहे हैं. डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में पदाधिकारियों का दर्शन मुश्किल हो गया है. मंगलवार व शुक्रवार को भी वे लोग दिखायी नहीं देते हंै. यह स्थिति यहां पर 20-22 दिनों से चल रही है. पदाधिकारियों की अनुपस्थिति देख कर लाभुक व ग्रामीण निराश लौट जाते हंै. मंगलवार को कई ग्रामीणों ने नाराजगी जतायी. कहा कि प्रखंड मुख्यालय में कोई कार्य नहीं हो रहा है. हमलोग समय निकाल कर कार्य कराने आते हैं, लेकिन यूं ही लौटना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










