मांगें नहीं मानने पर होगा आंदोलन

Updated:
विज्ञापन

गिद्दी में रैयत विस्थापित मोरचा की बैठक भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेने की मांग 27 फरवरी को टेहराटांड़ में होगी बैठकगिद्दी(हजारीबाग). रैयत विस्थापित मोरचा की बैठक गिद्दी में हुई. इसकी अध्यक्षता महादेव महली ने की व संचालन प्रकाश महली ने किया. बैठक में कहा गया कि गिद्दी, गिद्दी वाशरी व रैलीगढ़ा परियोजना से विस्थापित किये […]

विज्ञापन

गिद्दी में रैयत विस्थापित मोरचा की बैठक भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेने की मांग 27 फरवरी को टेहराटांड़ में होगी बैठकगिद्दी(हजारीबाग). रैयत विस्थापित मोरचा की बैठक गिद्दी में हुई. इसकी अध्यक्षता महादेव महली ने की व संचालन प्रकाश महली ने किया. बैठक में कहा गया कि गिद्दी, गिद्दी वाशरी व रैलीगढ़ा परियोजना से विस्थापित किये गये रैयतों को अभी तक नौकरी, मुआवजा व पुनर्वास की व्यवस्था नहीं की गयी है. बैठक में कहा गया कि विस्थापितों को रोजगार व अन्य सुविधा भी नहीं दी जा रही है. इस मामले को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए अगली बैठक 27 फरवरी को गिद्दी बस्ती टेहराटांड़ में आयोजित की गयी है. बैठक में विस्थापितों की समस्याओं पर चर्चा की गयी. बैठक में मोरचा के केंद्रीय महासचिव सैनाथ गंझू ने कहा कि केंद्र सरकार ने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लाया है. यह जनविरोधी है. उन्होंने सरकार से इस अध्यादेश को वापस लेने की मांग की. कहा गया कि सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करेगी, तो मोरचा आंदोलन करेगा. आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए एक मार्च को रामगढ़ में मोरचा की बैठक रखी गयी है. बैठक में रंजीत बेसरा, सुनील गंझू, आशीष करमाली, सूरज महली, दिनेश्वर गंझू, रमेश, सोमर महली, गणेश गंझू, विनोद मुंडा, सुरेश करमाली, राजू पाल, अर्जुन राणा, अजय महली, अरुण महली, दीपक महली, रोशन महली, जीतू ठाकुर आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola