हजारीबाग के लिए आज ऐतिहासिक दिन

Updated:
विज्ञापन

पीएम की सभा में मांडू क्षेत्र से हजारों लोग भाग लंेगे 70 हजार से अधिक लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य फोटो 19गिद्दी1-कुमार महेश सिंह गिद्दी(हजारीबाग). भाजपा के वरिष्ठ नेता कुमार महेश सिंह ने कहा कि हजारीबाग के लिए 20 फरवरी का दिन ऐतिहासिक होगा. हजारीबाग को रेलवे लाइन से जोड़ दिया गया है. हजारीबाग […]

विज्ञापन

पीएम की सभा में मांडू क्षेत्र से हजारों लोग भाग लंेगे 70 हजार से अधिक लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य फोटो 19गिद्दी1-कुमार महेश सिंह गिद्दी(हजारीबाग). भाजपा के वरिष्ठ नेता कुमार महेश सिंह ने कहा कि हजारीबाग के लिए 20 फरवरी का दिन ऐतिहासिक होगा. हजारीबाग को रेलवे लाइन से जोड़ दिया गया है. हजारीबाग से लोग अब रेल की सफर कर सकते हंै. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छह मार्च 1999 को शिलान्यास किया था. सौभाग्य की बात यह है कि अब इसका उदघाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. उन्होंने कहा कि हजारीबाग के लोगों के लिए यह वर्षों से सपना रहा है. भाजपा के शासनकाल में उनका यह सपना पूरा होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि यशवंत सिन्हा ने हजारीबाग के लोगों से वायदा किया था कि हजारीबाग को रेल लाइन से जोडें़गे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उदघाटन के पश्चात हजारीबाग में सभा को संबोधित करेंगे. सभा में हजारों लोग उपस्थित रहेंगे. इस सभा में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मांडू विधानसभा क्षेत्र में व्यापक तैयारी पूरी कर ली गयी है. मांडू विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग हजारीबाग जायेंगे. उन्होंने कहा कि मांडू विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. 70 हजार से अधिक लोगों को मोबाइल से सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola