रेलवे लाइन के उदघाटन से पूरे होंगे सपने
मांडू विस क्षेत्र से पांच हजार कार्यकर्ता होंगे शामिलकुजू.देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हजारीबाग के कूद रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे. यहां प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखा कर रेल का परिचालन शुरू करेंगे. उक्त बातें भाजपा के वरीय नेता कुमार महेश सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि श्री मोदी के उदघाटन समारोह में मांडू विधानसभा क्षेत्र […]
मांडू विस क्षेत्र से पांच हजार कार्यकर्ता होंगे शामिलकुजू.देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हजारीबाग के कूद रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे. यहां प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखा कर रेल का परिचालन शुरू करेंगे. उक्त बातें भाजपा के वरीय नेता कुमार महेश सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि श्री मोदी के उदघाटन समारोह में मांडू विधानसभा क्षेत्र से करीब पांच हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. उन्होंने कहा कि हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की जनता का सपना पूरा हुआ है. 16 साल पूर्व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कूद रेलवे स्टेशन की नींव रखी थी. इनमें यशवंत सिन्हा का सराहनीय योगदान था. उन्होंने कहा कि हमारा क्षेत्र विकास के मामले में काफी पिछड़ा था. श्री सिन्हा के नेतृत्व में हमारा क्षेत्र धीरे -धीरे विकास की ओर बढ़ते जा रहा है. उन्होंने भाजपा के बूथ चलो अभियान के बारे में कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में यह अभियान चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










