सुझाव पर नहीं हो रहा है अमल

Updated:
विज्ञापन

श्रमिक प्रतिनिधियों ने दिये कई सुझाव, गिनायी खामियां प्रबंधन ने खामियों को दूर करने का भरोसा दिया ट्रकों को तिरपाल से ढक कर ढुलाई करने का मामला उठा भुरकुंडा : बरका-सयाल सीसीएल एरिया त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को ऑफिसर्स क्लब भुरकुंडा में हुई. बैठक की अध्यक्षता बरका-सयाल के जीएम प्रकाश चंदा ने […]

विज्ञापन
श्रमिक प्रतिनिधियों ने दिये कई सुझाव, गिनायी खामियां
प्रबंधन ने खामियों को दूर करने का भरोसा दिया
ट्रकों को तिरपाल से ढक कर ढुलाई करने का मामला उठा
भुरकुंडा : बरका-सयाल सीसीएल एरिया त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को ऑफिसर्स क्लब भुरकुंडा में हुई. बैठक की अध्यक्षता बरका-सयाल के जीएम प्रकाश चंदा ने की. बैठक में बरका-सयाल के अधिकारी, यूनियनों के प्रतिनिधि व डीजीएमएस के प्रतिनिधि शामिल हुए.
बैठक की शुरुआत में पूर्व की बैठकों में आये सुझावों पर अब तक किये गये कार्यो के बाबत एक्शन टेकेन रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी. बैठक में खुली खदान, भूमिगत खदान, सरफेस आदि पर चर्चा की गयी. यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रबंधन को सुझाव पर जिस तेजी से अमल करना चाहिए, उतना तेजी से अमल नहीं किया जा रहा है. प्रबंधन जरूरी कार्यो की प्राथमिकता
तय करे.
बैठक में सीसीएल के सीजीएम (सेफ्टी) सुमित घोष, पीके सिंह, केपी सिंह, एसके सिंह, पीके मिश्र, डीके रामा, सैयद विलायतुल्लाह, वीएसपी सिन्हा, डीएन शर्मा, डीके कर्ण, डॉ कावेरी विश्वास, वीके झा, रामाशीष कुमार, बीके सिंह, वीके मिश्र, यूनियन व सेफ्टी बोर्ड की ओर से उदय सिंह, पीडी सिंह, एसएन प्रसाद, देवेंद्र सिंह, रघुनाथ सिंह, विंध्याचल बेदिया, अशोक शर्मा, अशोक वशिष्ठ, सीताराम पासवान, सच्चू प्रसाद मेहता, कमलजीत सिंह, संजय शर्मा, आइडीपी सिंह, डीजीएमएस प्रतिनिधियों में कमलेश शर्मा, एमके मालवीय, मिहिर चौधरी, श्याम मिश्र, प्रकाश कुमार, पी दामोदर, पीके सिंह, अजय यादव, अरुण कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola