सड़क हादसे में तीन घायल
नयानगर (बरकाकाना).बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल मेन रोड पर मोटरसाइकिल सवार ने पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी. घटना में पैदल व्यक्ति व मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, हेहल निवासी शाहबाज अंसारी अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही सीबीजी […]
नयानगर (बरकाकाना).बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल मेन रोड पर मोटरसाइकिल सवार ने पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी. घटना में पैदल व्यक्ति व मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, हेहल निवासी शाहबाज अंसारी अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही सीबीजी मोटरसाइकिल (जेएच02डब्ल्यू-2989) पर सवार विजय भुइयां व कुंवर नायक ने उन्हें टक्कर मार दी. गंभीर अवस्था में तीनों को सीसीएल क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया. यहां से तीनों को रामगढ़ रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










