अभाकिम व झाग्रामस ने दिया धरना-प्रदर्शन
भूमि अधिग्रहण अध्यादेश का विरोध एसडीओ को ज्ञापन सौंपा गया फोटो फाइल 12आर-ए-धरना देने जाते अभाकिम व झाग्रामस के लोग.रामगढ़. अखिल भारतीय किसान महासभा एवं झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा जिला इकाई के तत्वावधान में सोमवार को भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के सवाल पर एसडीओ कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया. धरना-प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल […]
भूमि अधिग्रहण अध्यादेश का विरोध एसडीओ को ज्ञापन सौंपा गया फोटो फाइल 12आर-ए-धरना देने जाते अभाकिम व झाग्रामस के लोग.रामगढ़. अखिल भारतीय किसान महासभा एवं झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा जिला इकाई के तत्वावधान में सोमवार को भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के सवाल पर एसडीओ कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया. धरना-प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम भूमि अध्यादेश वापस लेने को लेकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा. मौके पर मुख्य रूप से महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हीरा गोप, जिलाध्यक्ष क्यामुद्दीन अंसारी, सचिव सरजू मुंडा, मजदूर सभा के राज्य सचिव नरेश बड़ाइक व जिलाध्यक्ष देवकीनंदन बेदिया उपस्थित थे. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अंगरेजी हुकूमत ने वर्ष 1894 में भूमि अधिग्रहण कानून बनाया था. आजादी के बाद सरकार ने उद्योग- धंधा लगाने के नाम पर जमीन का अधिग्रहण किया था. इसके एवज में विस्थापितों को उचित मुआवजा व रोजगार नहीं मिला. वक्ताओं ने कहा कि 2013 में इस बिल को संशोधित किया गया. इसमें 80 प्रतिशत किसानों की सहमति को अनिवार्य बनाया गया. दो वर्ष के अंदर भाजपा सरकार ने भूमि अधिग्रहण संशोधन अध्यादेश लाया है. मौके पर सोहराय किस्कू, बैजनाथ मिस्त्री, भुनेश्वर बेदिया, जगन्नाथ उरांव, अमल कुमार, देवानंद गोप, लक्ष्मण बेदिया, रामवृक्ष बेदिया, विगेंद्र ठाकुर, लालचंद ठाकुर, वृजनारायण मुंडा, मोती बेदिया, लाका बेदिया, हीरालाल महतो, तेजपाल महतो, सरयू बेदिया, लालमोहन आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










