पल्स पोलियो अभियान को प्रशिक्षण दिया गया

Updated:
विज्ञापन

गिद्दी(हजारीबाग). पल्स पोलियो अभियान को लेकर डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को सहिया दीदी व सेविका को प्रशिक्षण दिया गया. चिकित्सा प्रभारी डॉ जीतेंद्र महली ने बताया कि 18 जनवरी को पूरे झारखंड प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत सभी बूथों पर 0 से पांच वर्ष के बच्चों […]

विज्ञापन

गिद्दी(हजारीबाग). पल्स पोलियो अभियान को लेकर डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को सहिया दीदी व सेविका को प्रशिक्षण दिया गया. चिकित्सा प्रभारी डॉ जीतेंद्र महली ने बताया कि 18 जनवरी को पूरे झारखंड प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत सभी बूथों पर 0 से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियोरोधी का खुराक दी जायेगी. इस अभियान को सफल बनाने के लिए सहिया व सेविका को प्रशिक्षित किया गया. डॉ जीतेंद्र महली ने बताया कि 19 व 20 जनवरी को सहिया दीदी डोर टू डोर जाकर वंचित बच्चों को पोलियो की खुराक देगी. कोई भी बच्चा इस अभियान में छूटना नहीं चाहिए. प्रशिक्षिण शिविर में अमरकांत, एएनएम इंदू देवी, मोती कुमारी, सहिया साथी बबिता देवी, पुष्पा देवी, संगीता देवी, सारो देवी, बसंती देवी, अनिता देवी, सेविका प्रमिला देवी, लक्ष्मी देवी, जमीला, मुनैजा, रूपाश्री सिन्हा, शबनम अंबर आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola