विद्युत कटौती बंद कराने की मांग

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़. भाजपा नेता कुमार महेश सिंह ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा के समक्ष विगत कुछ माह से चल रही विद्युत कटौती का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि डीवीसी द्वारा छह घंटे की प्रतिदिन विद्युत कटौती की जा रही है. इससे लोगों को परेशानी हो रही है. वर्तमान में परीक्षाओं का दौर प्रारंभ हो […]

विज्ञापन

रामगढ़. भाजपा नेता कुमार महेश सिंह ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा के समक्ष विगत कुछ माह से चल रही विद्युत कटौती का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि डीवीसी द्वारा छह घंटे की प्रतिदिन विद्युत कटौती की जा रही है. इससे लोगों को परेशानी हो रही है. वर्तमान में परीक्षाओं का दौर प्रारंभ हो रहा है. कुमार महेश सिंह ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि अभी वर्तमान में भाजपा की सरकार है. कोयला व विद्युत मंत्री भाजपा के हैं. बातचीत कर इस समस्या का समाधान करें. केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने उचित पहल का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola