मांस व शराब की बिक्री मेले में नहीं होने देंगे
कनकी गंधौनिया टोला में ग्रामीणों की बैठक फोटो 11गिद्दी5 बैठक में उपस्थित लोग गिद्दी(हजारीबाग).गंधौनिया मेला को लेकर कनकी गंधौनिया टोला में ग्रामीणों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता तूफानी राम ने की. संचालन हीरा प्रसाद यादव ने किया. बैठक में बताया गया कि मकर संक्रांति के दिन गंधौनिया में दो दिवसीय मेला लगता है. इसे सफल […]
कनकी गंधौनिया टोला में ग्रामीणों की बैठक फोटो 11गिद्दी5 बैठक में उपस्थित लोग गिद्दी(हजारीबाग).गंधौनिया मेला को लेकर कनकी गंधौनिया टोला में ग्रामीणों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता तूफानी राम ने की. संचालन हीरा प्रसाद यादव ने किया. बैठक में बताया गया कि मकर संक्रांति के दिन गंधौनिया में दो दिवसीय मेला लगता है. इसे सफल बनाने पर चर्चा की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार से मेला में मांस व शराब की बिक्री नहीं होने दिया जायेगा. बताया गया कि मेला को लेकर अगली बैठक 13 जनवरी को की जायेगी. इसमें तैयारी समिति का गठन किया जायेगा. बैठक में द्वारिका सिंह, धनराज यादव, बालेश्वर साव, प्रकाश लाल, रामकुमार महतो, रामचंद्र, धनेश्वर राम, महेश महतो, जलेश्वर महतो, बालेश्वर महतो, टिकेश्वर महतो, गिरधारी महतो, अशोक महतो, संतोष महतो, गोवर्धन, दुलारचंद यादव, तुलेश्वर साव, बिरजू, वासो देवी, चंद्रमोहन महतो, देवांशी महतो, सैनाथ महतो, जागेश्वर महतो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










