अखिल भारतीय खान सुरक्षा प्रतियोगिता 14 से
रामगढ़. नयीसराय स्थित माइंस रेस्क्यू स्टेशन में अखिल भारतीय खान सुरक्षा प्रतियोगिता (2014-15) का आयोजन किया जा रहा है. प्रतियोगिता 14 जनवरी से प्रारंभ होगी तथा 17 जनवरी को संपन्न होगी. 14 जनवरी को प्रात: आठ बजे झंडोत्तोलन कर प्रतियोगिता प्रारंभ की जायेगी. दिन के 10 बजे से संध्या छह बजे तक सुरक्षा प्रतियोगिता आयोजित […]
रामगढ़. नयीसराय स्थित माइंस रेस्क्यू स्टेशन में अखिल भारतीय खान सुरक्षा प्रतियोगिता (2014-15) का आयोजन किया जा रहा है. प्रतियोगिता 14 जनवरी से प्रारंभ होगी तथा 17 जनवरी को संपन्न होगी. 14 जनवरी को प्रात: आठ बजे झंडोत्तोलन कर प्रतियोगिता प्रारंभ की जायेगी. दिन के 10 बजे से संध्या छह बजे तक सुरक्षा प्रतियोगिता आयोजित होगी. 15 जनवरी को भी प्रात: आठ बजे से संध्या छह बजे तक सुरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. 16 जनवरी को छह टीमों के बीच अंतरराष्ट्रीय खान प्रतियोगिता नियम के तहत सुरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. 17 जनवरी को प्रात: आठ बजे से दिन के 12.30 बजे तक सुरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. 17 जनवरी को समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि महानिदेशक खान सुरक्षा राहुल गुहा होंगे. समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक गोपाल सिंह होंगे. समारोह के सम्मानित अतिथि डीजीएमएस पी रंगनाथीश्वर, निदेशक सीएमपीडीआइएल व सीसीएल आरके चोपड़ा, निदेशक फिनांस सीसीएल डीके घोष होंगे. प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक डीएमएस डा एके सिन्हा होंेगे. उक्त जानकारी सीसीएल के महाप्रबंधक (सुरक्षा) वीएस ओझा, महाप्रबंधक रजरप्पा एके चौधरी व सीसीलएल के मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा) सुमित घोष ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










