उमाशंकर अकेला के बयान की निंदा
रामगढ़. भाजपा अल्पसंख्यक भाषायी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पप्पू बनर्जी ने पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला द्वारा यशवंत सिन्हा व जयंत सिन्हा पर लगाये गये आरोपों की निंदा की है. श्री बनर्जी ने कहा कि उमाशंकर अकेला को पार्टी में कौन लाया तथा वे कैसे पार्टी के प्राथमिक सदस्य बने, इसे उनसे अच्छा कोई नहीं जानता […]
रामगढ़. भाजपा अल्पसंख्यक भाषायी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पप्पू बनर्जी ने पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला द्वारा यशवंत सिन्हा व जयंत सिन्हा पर लगाये गये आरोपों की निंदा की है. श्री बनर्जी ने कहा कि उमाशंकर अकेला को पार्टी में कौन लाया तथा वे कैसे पार्टी के प्राथमिक सदस्य बने, इसे उनसे अच्छा कोई नहीं जानता है. यशवंत सिन्हा ने ही उमाशंकर अकेला को टिकट दिलवा कर बरही का विधायक बनवाया. पप्पू बनर्जी ने यशवंत सिन्हा व जयंत सिन्हा को निर्विवाद नेता बताते हुए उमाशंकर अकेला से अनर्गल बयानबाजी बंद करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










