डीवीसी ने लोड शेडिंग का समय आधा घंटा कम किया
छह के बजाय साढ़े पांच घंटा करेगा लोड शेडिंगकुजू. डीवीसी अब छह के बजाय साढ़े पांच घंटा लोडशेडिंग करेगा. लोड शेडिंग का समय शाम पांच बजे से 7:30 बजे तक और सुबह सात बजे से 10 बजे तक निर्धारित किया गया है. डीवीसी के अधिकारी ने बताया कि झारखंड राज्य ऊर्जा वितरण निगम, राज्य सरकार […]
छह के बजाय साढ़े पांच घंटा करेगा लोड शेडिंगकुजू. डीवीसी अब छह के बजाय साढ़े पांच घंटा लोडशेडिंग करेगा. लोड शेडिंग का समय शाम पांच बजे से 7:30 बजे तक और सुबह सात बजे से 10 बजे तक निर्धारित किया गया है. डीवीसी के अधिकारी ने बताया कि झारखंड राज्य ऊर्जा वितरण निगम, राज्य सरकार और डीवीसी के साथ वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया है. सिर्फ शाम में लोड शेडिंग का समय कम किया गया है. राज्य सरकार ने डीवीसी को बकाया राशि भुगतान के लिए 800 करोड़ रुपये पास किया है. इसके बाद बिजली कटौती का समय घटाया गया. 72 दिन से बिजली कटौती कर रहा हैडीवीसी एक नवंबर से हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, कोडरमा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह जिले में सुबह-शाम छह घंटे बिजली की कटौती कर रहा है. डीवीसी झारखंड सरकार पर 3500 करोड़ रुपये के बकाया का दावा कर रहा है. बकाया राशि वसूलने को लेकर डीवीसी कमांड एरिया में लगातार बिजली कटौती कर रहा है. जिससे उस क्षेत्र का जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है. बच्चों की पढ़ाई, व्यवसाय, खेती बारी, उद्योग धंधे पूरी तरह चौपट हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










