होलीक्रॉस स्कूल को ओवरऑल चैंपियन का खिताब
11 घाटो 1. प्रतिभा का प्रदर्शन करते प्रतिभागी बच्चे इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप घाटोटांड़. सोतोकान कराटे डू फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय होली क्रॉस स्कूल में इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न स्कूलों के करीब 200 बच्चों ने हिस्सा लिया. टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल घाटोटांड़ के प्रतिभागियों […]
11 घाटो 1. प्रतिभा का प्रदर्शन करते प्रतिभागी बच्चे इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप घाटोटांड़. सोतोकान कराटे डू फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय होली क्रॉस स्कूल में इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न स्कूलों के करीब 200 बच्चों ने हिस्सा लिया. टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल घाटोटांड़ के प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया. वहीं संत मेरी तापिन स्कूल को रजत व केदला डीएवी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ. ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब होली क्रॉस स्कूल घाटोटांड़ को मिला. संचालन में प्रशिक्षक संजय रजवार, सेंसई उमेश कुमार रजवार, राजवंश कुमार, संजय कुमार, पुष्पांजलि कुमारी, ज्योति कुमारी, शिव कपूर, एजाजुल हक, दीपक कुमार, वकील कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मौके पर होली क्रॉस स्कूल के शिक्षक, खैरूल तापिन संत मेरी स्कूल के प्राचार्य दीपक शर्मा, नेशनल हाई स्कूल के सुरेश रजवार सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










