स्वच्छता से ही स्वस्थ राष्ट्र बनेगा : प्रसाद
राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह व स्वच्छता अभियान शुरूरजरप्पा.डीएवी रजरप्पा में कायाकल्प योजना के तहत स्वच्छता अभियान एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीसीएल दरभंगा हाउस के कल्याण महाप्रबंधक बीएन प्रसाद व विशिष्ट अतिथि वीभी उपाध्याय, एससी पात्रा व आदिल हुसैन थे. इस दौरान प्राचार्य एचके झा ने पुष्प […]
राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह व स्वच्छता अभियान शुरूरजरप्पा.डीएवी रजरप्पा में कायाकल्प योजना के तहत स्वच्छता अभियान एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीसीएल दरभंगा हाउस के कल्याण महाप्रबंधक बीएन प्रसाद व विशिष्ट अतिथि वीभी उपाध्याय, एससी पात्रा व आदिल हुसैन थे. इस दौरान प्राचार्य एचके झा ने पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया. मुख्य अतिथि श्री प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता से ही स्वस्थ राष्ट्र बन सकता है. उन्होंने कहा कि देश के शिक्षक एवं छात्र इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं. इस अवसर पर छात्रों के बीच पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्रों ने पोस्टर में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं स्वच्छता पर विशेष चित्र बनाया. इसमें सफल छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया. छात्रों ने स्वच्छता और सड़क सुरक्षा पर भाषण दिये. इसमें सुमेर राज, अनिमेश कुमार मिश्रा, अभिषेक दास, शशांक कुमार व संध्या कुमारी को सम्मानित किया गया. पोस्टर मेकिंग में प्रतीक मुखर्जी, युगेश कुमार, अनुसुमन कुमार, संध्या आर्या, श्रेया, अंकिता व राकेश को पुरस्कृत किया गया. प्राचार्य श्री झा ने कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










