लीड के साथ) शराब बेचने या पीने पर लगेगा जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

11बीएचयू-9-रैली में शामिल महिलाएं.नशा के खिलाफ महिलाओं ने छेड़ा अभियान.भुरकुंडा.पतरातू प्रखंड के रसदा गांव के एकता महिला मंडल से जुड़ी महिलाओं ने रविवार को क्षेत्र में नशा मुक्ति के लिए अभियान शुरू किया. महिलाओं ने रैली निकाल कर रसदा व लबगा गांव में घूमते हुए लोगों को नशापान से दूर रहने को कहा. महिलाओं ने […]

विज्ञापन

11बीएचयू-9-रैली में शामिल महिलाएं.नशा के खिलाफ महिलाओं ने छेड़ा अभियान.भुरकुंडा.पतरातू प्रखंड के रसदा गांव के एकता महिला मंडल से जुड़ी महिलाओं ने रविवार को क्षेत्र में नशा मुक्ति के लिए अभियान शुरू किया. महिलाओं ने रैली निकाल कर रसदा व लबगा गांव में घूमते हुए लोगों को नशापान से दूर रहने को कहा. महिलाओं ने कहा कि नशा हमारे घर-परिवार को बरबाद कर रहा है. महिलाओं ने घोषणा की कि क्षेत्र में शराब बेचते हुए पकड़े जाने पर पांच हजार जुर्माना लगाया जायेगा. पीने वाले पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा. यदि जुर्माना के बाद भी सुधार नहीं हुआ, तो प्रशासन के माध्यम से दंड दिलाया जायेगा. महिलाओं ने इस अभियान में सभी महिलाओं से जन प्रतिनिधियों से भी आगे आने की अपील की है. महिलाओं ने कहा कि इस शराब जैसे मामले पर प्रशासन को भी संज्ञान लेने की जरूरत है. इधर, मुखिया जितेंद्र मुंडा ने कहा कि महिलाओं का यह अभियान काफी सराहनीय है. स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की जायेगी. रैली में वीणा देवी, सरस्वती देवी, सोनमनी देवी, अनिता देवी, तारा देवी, मंजु देवी, सावित्री देवी, अंजु देवी, सरिता देवी, रीना देवी, सविता देवी, इंदू देवी, शांति देवी, मीरा देवी, पूनम देवी, प्रभा देवी, शोभा देवी, राधा देवी, विशेश्वरी देवी, ललिता देवी, सरिता देवी आदि शामिल थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola