भाजपा का कार्यकर्ता मिलन समारोह 13 को

Updated:
विज्ञापन

यशवंत सिन्हा होंगे शामिल, कार्यकर्ताओं का करेंगे मार्गदर्शन फोटो फाइल संख्या 11 कुजू बी: बैठक के दौरान उपस्थित लोग कुजू.भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को सांडी स्थित प्रखंड कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति ने की. संचालन मनोहर गुप्ता ने किया. बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता कुमार महेश सिंह उपस्थित थे. […]

विज्ञापन

यशवंत सिन्हा होंगे शामिल, कार्यकर्ताओं का करेंगे मार्गदर्शन फोटो फाइल संख्या 11 कुजू बी: बैठक के दौरान उपस्थित लोग कुजू.भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को सांडी स्थित प्रखंड कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति ने की. संचालन मनोहर गुप्ता ने किया. बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता कुमार महेश सिंह उपस्थित थे. बैठक में 13 जनवरी को टूटी झरना मंदिर के मैदान में वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह के आयोजन का निर्णय लिया गया. मौके पर भाजपा नेता कुमार महेश सिंह ने कहा कि वनभोज सह मिलन समारोह कार्यक्रम भाजपा मांडू प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में होगा. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा शामिल होंगे. श्री सिन्हा पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं का मार्गदशर्न करेंगे. मौके पर संजय कुमार सिन्हा, मनोज गिरि, मथुरा यादव, प्रसादी यादव, सुनील सिंह, विजय गिरि, पन्नालाल गिरि, लक्ष्मीकांत पंडा, उमेश पंडा, अखिलेश सिंह, हेमंत सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola