अनियमित विद्युत आपूर्ति पर जतायी चिंता

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़. झामुमो जिला समिति की बैठक कुशवाहा धर्मशाला में जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू की अध्यक्षता व जिला सचिव अनमोल सिंह के संचालन में हुई. बैठक में रामगढ़, मांडू व बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र के चुनाव परिणाम की समीक्षा की गयी. जिले भर में अनियमित विद्युत आपूर्ति पर चिंता प्रकट करते हुए नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग […]

विज्ञापन

रामगढ़. झामुमो जिला समिति की बैठक कुशवाहा धर्मशाला में जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू की अध्यक्षता व जिला सचिव अनमोल सिंह के संचालन में हुई. बैठक में रामगढ़, मांडू व बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र के चुनाव परिणाम की समीक्षा की गयी. जिले भर में अनियमित विद्युत आपूर्ति पर चिंता प्रकट करते हुए नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग की गयी.

निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण बिल लाने के विरोध में जिले के सभी प्रखंडों में 20 जनवरी को प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया जायेगा. वहीं 21 जनवरी को जिला मुख्यालय में पुतला दहन किया जायेगा. बैठक में विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, फागू बेसरा, बलराम महतो, महेंद्र मुंडा, महेश ठाकुर, संतोष प्रसाद, हरिलाल बेदिया, खुर्शीद आलम, कुंवर महतो, महेंद्र मिस्त्री, जगरनाथ महतो, राजकुमार महतो, वीणा देवी, चंदन मुंडा, अशोक वर्मा, किशन राम अकेला, भटू राम, धर्मेंद्र मिश्रा, नसीम कुरैशी, रामाशीष करमाली, राकेश कुमार शर्मा, संतोष मुंडा, रामरतन करमाली, भोलू भाई, बरतु करमाली, शंकर करमाली, रोहन बेदिया, शालिक अहमद, जयलाल सिंह, मोहम्मद मुमताज, मुन्ना खान, कमल राम, संतोष बेदिया, प्रकाश पोद्दार, लालधारी करमाली, दिनेश करमाली समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola