असैनिक अभियंता को दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन

10बीएचयू-7-जेपी पांडेय को प्रतीक चिह्न देते अधिकारी.उरीमारी. उरीमारी बिरसा परियोजना से सेवानिवृत्त सीसीएल के असैनिक अभियंता सिविल जेपी पांडेय को सयाल स्थित रेस्ट हाउस में शनिवार को समारोह पूर्वक विदाई दी गयी. विदाई समारोह का आयोजन बरका-सयाल संवेदक संघ द्वारा किया गया था. विदाई समारोह के मौके पर कोयलांचल के म्यूजिकल ग्रुप द्वारा गीत-संगीत भी […]

विज्ञापन

10बीएचयू-7-जेपी पांडेय को प्रतीक चिह्न देते अधिकारी.उरीमारी. उरीमारी बिरसा परियोजना से सेवानिवृत्त सीसीएल के असैनिक अभियंता सिविल जेपी पांडेय को सयाल स्थित रेस्ट हाउस में शनिवार को समारोह पूर्वक विदाई दी गयी. विदाई समारोह का आयोजन बरका-सयाल संवेदक संघ द्वारा किया गया था. विदाई समारोह के मौके पर कोयलांचल के म्यूजिकल ग्रुप द्वारा गीत-संगीत भी प्रस्तुत किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक आइसी मेहता व जीएम ऑपरेशन केपी सिंह ने जेपी पांडेय को शॉल, बुके व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया. वक्ताओं ने कहा कि आज जेपी पांडेय के विदाई समारोह में जुटी भीड़ को देख कर ऐसा महसूस होता है कि इन्होंने अपने कार्य व व्यवहार से लोगों के बीच अपनी एक विशेष पहचान बनायी है. अपने कार्यकाल के दौरान श्री पांडेय ने बरका-सयाल क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं में रहते हुए सिविल वर्क के कई बड़े कार्य को संपन्न किया है. उनके कार्यकाल के दौरान उरीमारी में आधुनिक चेक पोस्ट का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ. बैंक व पोस्ट ऑफिस भवन का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण पर पहुंचा. इसी तरह चेक पोस्ट कॉलोनी में पानी सप्लाई के लिए फिल्टर प्लांट समेत समरसेबल भी लगाया जा सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola