नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन
कुजू. आरा डीएवी सीनियर सैकेंडरी पब्लिक विद्यालय में अंतर सदन एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया. प्रतियोगिता में विवेकानंद, श्रद्धानंद, दयानंद अरविंद सदन के जूनियर व सीनियर वर्ग के बच्चों ने भाग लिया. जूनियर वर्ग में पूजा कुमारी प्रथम, लक्ष्मी कुमारी द्वितीय व पूजा कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया. जबकि सीनियर […]
कुजू. आरा डीएवी सीनियर सैकेंडरी पब्लिक विद्यालय में अंतर सदन एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया. प्रतियोगिता में विवेकानंद, श्रद्धानंद, दयानंद अरविंद सदन के जूनियर व सीनियर वर्ग के बच्चों ने भाग लिया. जूनियर वर्ग में पूजा कुमारी प्रथम, लक्ष्मी कुमारी द्वितीय व पूजा कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया. जबकि सीनियर वर्ग के प्रकाश कुमार प्रथम, सुवर्णा कुमारी द्वितीय, आशिया इरम तृतीय स्थान पर रही. प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में शिक्षक रविशंकर मिश्रा व डी पांडेय शामिल हुए. मंच का संचालन मुख्य नायक शुभम संतोष ने किया. कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षक वीएस पांडेय का महत्वपूर्ण योगदान रहा. मौके पर प्राचार्य आरके राय ने प्रतिभागियों की हौसला बढ़ाया. इस मौके पर शिक्षक अनिल पांडेय, सुखमय मुखोपाध्याय, सुधीर कुमार, डी मुखोपाध्याय, चंद्रप्रभा कपूर आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










