छात्रा ने जन्मदिन पर गर्म कपड़े बांटे

Updated:
विज्ञापन

मिठाइयां भी खिलायी फोटो 9गिद्दी4-कपडे़ देती छात्रा गिद्दी(हजारीबाग).बच्चे अपने जन्मदिन पर केक काटते हैं और मिठाइयां बांटते हैं. इससे हट कर गिद्दी बस्ती की छात्रा जूली कुमारी ने अपने जन्मदिन पर सामाजिक कार्यकर्ताओं व उसकी सहेलियों के सहयोग से गरीब बच्चों के बीच नये-पुराने गर्म कपडे़ व मिठाइयां बांटी. जूली कुमारी को यह सुझाव शिक्षक […]

विज्ञापन

मिठाइयां भी खिलायी फोटो 9गिद्दी4-कपडे़ देती छात्रा गिद्दी(हजारीबाग).बच्चे अपने जन्मदिन पर केक काटते हैं और मिठाइयां बांटते हैं. इससे हट कर गिद्दी बस्ती की छात्रा जूली कुमारी ने अपने जन्मदिन पर सामाजिक कार्यकर्ताओं व उसकी सहेलियों के सहयोग से गरीब बच्चों के बीच नये-पुराने गर्म कपडे़ व मिठाइयां बांटी. जूली कुमारी को यह सुझाव शिक्षक उदयशंकर भट्टाचार्य ने दिया. उदयशंकर सामाजिक कार्यकर्ता हैं. उनके कहने पर कई छात्राएं गर्म कपडे़ अपने-अपने घरों से लाये. उदयशंकर ने बताया कि गिद्दी फुटबॉल मैदान के नजदीक रहने वाले कई गरीब बच्चों के बीच गर्म कपडे़ बांटे गये और उन्हें मिठाइयां भी दी गयी. जूली कुमारी ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है. इस तरह अपना जन्मदिन मना कर हमें काफी खुशी मिली है. इस मौके पर शिक्षक मदन कुमार, आरसीसी गिद्दी की सचिव गौरी सिन्हा, शिक्षिका रेश्मा, छात्रा रेखा, पूजा, कोमल, पिंकी, नंदनी, मनीषा, शीतल, सिमरन, लक्ष्मी, ममता, सीता, रमा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola