प्रतिभाओं को मिलेगा अवसर

Updated at : 05 Feb 2020 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतिभाओं को मिलेगा अवसर

झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेल का आयोजन रामगढ़ : सिद्धो-कान्हू जिला मैदान रामगढ़ में झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेल का आयोजन किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त रामगढ़ संदीप सिंह, विशिष्ट अतिथि डीईओ सुशील कुमार, सीएस डॉ नीलम चौधरी, बीइइओ सुरेश चौधरी, मांडू बीइइओ डॉ […]

विज्ञापन

झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेल का आयोजन

रामगढ़ : सिद्धो-कान्हू जिला मैदान रामगढ़ में झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेल का आयोजन किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त रामगढ़ संदीप सिंह, विशिष्ट अतिथि डीईओ सुशील कुमार, सीएस डॉ नीलम चौधरी, बीइइओ सुरेश चौधरी, मांडू बीइइओ डॉ विजय कुमार को कस्तूरबा गांधी रामगढ़ की छात्राओं ने पौधा देकर सम्मानित किया. मौके पर डीसी संदीप सिंह ने कहा कि हर पंचायत में एक खेल का मैदान होगा.

इससे स्थानीय खिलाड़ी उस मैदान का उपयोग कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं को इससे निखरने का मौका मिलेगा. खेल के प्रति अभिभावक, शिक्षक व छात्र-छात्राओं को जागरूक होना चाहिये. उन्होंने कहा कि खेलकूद से स्वास्थ्य बेहतर होता है. साथ ही मानसिक विकास भी होता है. कहा कि हार और जीत को जीवन में कैसे लेना चाहिये, यह खेल ही सिखाता है. उपायुक्त ने कहा कि स्पोर्टस टीम भावना भी सिखाती है.

उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए आउट डोर गेम्स को खेलने के लिए प्रेरित किया. इससे पूर्व अतिथियों ने दीप जलाकर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. मौके पर एडीपीओ मनोदीपा बनर्जी, एपीओ कृष्णा सिंह, विप्लव रंजन, वीपीओ मिथुन सागर, मो इंसाउल्लाह, मो इरफान, योगेंद्र प्रसाद वर्मा, याहिया इस्लाम, विजय कुमार सहित विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागी व विद्यार्थिगण मौजूद थे.

खेलकूद की शुरूआत बालिका व बालक सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों को 100मीटर दौड़ की शुरुआत हरि झंडा दिखाकर उपायुक्त ने किया. प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले अव्वल प्रतिभागियों को मेडल व ट्रॉफी दिया गया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संजय राय व डॉ सुनील कश्यप ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola