एससी व एसटी वार्ड में एक वार्ड महिला आरक्षित होगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2020 11:52 PM
रामगढ़ : छावनी परिषद चुनाव की प्रक्रिया जारी है. पिछली बैठक में वार्ड नंबर सात को अनुसूचित जनजाति तथा वार्ड नंबर तीन को अनुसूचित जाती के लिए आरक्षित करने पर मंजूरी दी गयी है. पूर्व से भी ये दोनों वार्ड उक्त समुदाय के लिए आरक्षित है, लेकिन इस बार एक बदलाव होगा. एससी व एसटी […]
रामगढ़ : छावनी परिषद चुनाव की प्रक्रिया जारी है. पिछली बैठक में वार्ड नंबर सात को अनुसूचित जनजाति तथा वार्ड नंबर तीन को अनुसूचित जाती के लिए आरक्षित करने पर मंजूरी दी गयी है. पूर्व से भी ये दोनों वार्ड उक्त समुदाय के लिए आरक्षित है, लेकिन इस बार एक बदलाव होगा.
एससी व एसटी वार्ड में एक वार्ड इस बार महिला आरक्षित होगा. एससी व एसटी में कौन वार्ड महिला आरक्षित होगा, इसके लिए आठ जनवरी को परिषद अध्यक्ष की उपस्थिति में लॉटरी करवायी जायेगी.
दोनों वार्डों में एक वार्ड के महिला आरक्षित होने से सामान्य वर्ग के वार्डों में एक वार्ड पुरुष उम्मीदवारों के लिए बढ़ जायेगा. वर्तमान में छावनी परिषद के आठ वार्ड में तीन वार्ड नंबर एक, वार्ड नंबर छह व वार्ड नंबर आठ महिलाओं के लिए आरक्षित है, तीन वार्ड नंबर दो, चार व पांच पुरुषों के लिए हैं. वार्ड नंबर तीन एससी आरक्षित तथा वार्ड नंबर सात एसटी आरक्षित हैं.
एससी व एसटी दोनो वार्ड पुरुषों के लिए हैं. नियम के अनुसार जो वार्ड इस बार महिला है, वे अगले चुनाव में पुरुष हो जायेंगे. लेकिन इस बार एससी व एसटी में एक वार्ड महिला हो जाने से एक पुरुष वार्ड बढ़ जायेगा. वर्तमान के तीन पुरुष वार्ड, जिनको पूर्व के नियम के अनुसार महिला वार्ड होना था. इन तीन वार्डों में भी लॉटरी निकाल कर एक वार्ड को पुरुष वार्ड घोषितकिया जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










