सीइओ के तबादले की मांग को लेकर लिखा पत्र

Updated at : 06 Jan 2020 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
सीइओ के तबादले की मांग को लेकर लिखा पत्र

रामगढ़ : वार्ड नंबर तीन निवासी सह आजसू नेता प्रेम राम ने रक्षा संपदा विभाग के महानिदेशक को एक पत्र प्रेषित किया है. प्रेषित किये गये पत्र में श्री राम ने लिखा है कि तीन वर्ष से अधिक अवधि तक रामगढ़ में पदस्थापित छावनी परिषद के सीइओ सपन कुमार का तबादला किया जाये, क्योंकि इनके […]

विज्ञापन

रामगढ़ : वार्ड नंबर तीन निवासी सह आजसू नेता प्रेम राम ने रक्षा संपदा विभाग के महानिदेशक को एक पत्र प्रेषित किया है. प्रेषित किये गये पत्र में श्री राम ने लिखा है कि तीन वर्ष से अधिक अवधि तक रामगढ़ में पदस्थापित छावनी परिषद के सीइओ सपन कुमार का तबादला किया जाये, क्योंकि इनके रहते छावनी परिषद चुनाव 2020 के स्वतंत्र व निष्पक्ष रहने की संभावना नहीं है. साथ ही पत्र में श्री कुमार पर कई आरोप लगाये गये हैं.

आवेदन में लिखा गया है कि अपने कार्यकाल के दौरान श्री कुमार ने अपने चहेते को कंप्यूटर प्रोग्रामर बनाकर पदस्थापित कर रखा है. प्रेम राम ने आरोप लगाया है कि फर्जी मतदाताओं की मदद से सीइओ अपने चहेते उम्मीदवारों को जिताना चाह रहे हैं. साथ ही नियमों की अवहेलना कर एससी व एसटी में से एक वार्ड को महिला आरक्षित करना चाह रहे हैं.

इन मामलों में जांच कर उचित कार्रवाई करते हुए तीन वर्ष से अधिक समय से जमे सीइओ सपन कुमार की तबादला करने की मांग प्रेम राम ने की है. आवेदन की प्रतिलिपि मुख्य चुनाव आयुक्त नयी दिल्ली, सचिव रक्षा मंत्रालय नयी दिल्ली, मुख्य सतर्कता आयुक्त नयी दिल्ली तथा रक्षा मंत्री को भी प्रेषित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola