मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें

रामगढ़ : उपायुक्त संदीप सिंह ने विधानसभा चुनाव के लिए जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के आरओ एवं एआरओ के साथ बैठक की. बैठक में श्री सिंह ने आगामी चुनावों से संबंधित हो रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा की. श्री सिंह ने सभी एआरओ को मतदान केंद्रों पर मतदान के दिन सभी तरह की मूलभूत […]
रामगढ़ : उपायुक्त संदीप सिंह ने विधानसभा चुनाव के लिए जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के आरओ एवं एआरओ के साथ बैठक की. बैठक में श्री सिंह ने आगामी चुनावों से संबंधित हो रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा की. श्री सिंह ने सभी एआरओ को मतदान केंद्रों पर मतदान के दिन सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निदेश दिया.
श्री सिंह ने सभा, रैली, लाउडस्पीकर के संबंध में आये आवेदन व आरओ के स्तर से दी जानेवाली अनुमति की भी समीक्षा की. श्री सिंह ने कहा किइस बार के चुनाव में सभी राजनीतिक दलों को प्रचार -प्रसार के लिए सिंगल विंडो के माध्यम से अनुमति दी जा रही है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को इस व्यव्स्था को सुचारू रूप से चलाने का भी निदेश दिया. श्री सिंह ने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों को पूरे विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करवाने का निदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




