दिवाली की रात रामगढ़ में जुआ खेल रहे लोगों पर अपराधियों का हमला, 10 लाख रुपये लूटे

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से सटे रामगढ़ जिला में दीपावली की रात जुआ खेल रहे लोगों पर कुछ अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया. अपराधी यहां से 10 लाख रुपये लूटकर ले गये. जो लोग जुआ खेल रहे थे, उनकी जमकर पिटाई भी कर दी. बताया गया है कि दीपावली की रात करीब […]
रांची : झारखंड की राजधानी रांची से सटे रामगढ़ जिला में दीपावली की रात जुआ खेल रहे लोगों पर कुछ अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया. अपराधी यहां से 10 लाख रुपये लूटकर ले गये. जो लोग जुआ खेल रहे थे, उनकी जमकर पिटाई भी कर दी.
बताया गया है कि दीपावली की रात करीब 12 बजे कुछ लोग जुआ खेल रहे थे. जुआ खेलने वालों में सोनडीहा पंचायत के जनप्रतिनिधि भी शामिल थे. अपराधियों ने वहां पहुंचकर पहले तो जुआ खेलने वालों को बुरी तरह पीटा. फिर वहां रखे रुपये लेकर चलते बने.
सोमवार को पीड़ितों ने इस संबंध में थाना में एक शिकायत दर्ज करायी. पीड़ितों ने रात में हुई घटना का सिलसिलेवार ब्योरा पुलिस को बताया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस ने कहा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उल्लेखनीय है कि दीपावली की रात जुआ खेलने की परंपरा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




