पीड़िता को मिलेगा न्याय: कल्याणी
Updated at : 27 Jun 2019 12:46 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : निजी इंश्योरेंस कंपनी के बिजनेस मैनेजर की पत्नी की शिकायत पर बुधवार को राज्य महिला आयोग की टीम रामगढ़ पहुंची. टीम में आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण व सदस्य प्रो शर्मिला सोरेन शामिल थी. दल ने रामगढ़ पहुंच कर रामगढ़ महाविद्यालय के समक्ष स्थित एक अपार्टमेंट पहुंच कर जांच की. उक्त बिजनेस मैनेजर […]
विज्ञापन
रामगढ़ : निजी इंश्योरेंस कंपनी के बिजनेस मैनेजर की पत्नी की शिकायत पर बुधवार को राज्य महिला आयोग की टीम रामगढ़ पहुंची. टीम में आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण व सदस्य प्रो शर्मिला सोरेन शामिल थी. दल ने रामगढ़ पहुंच कर रामगढ़ महाविद्यालय के समक्ष स्थित एक अपार्टमेंट पहुंच कर जांच की.
उक्त बिजनेस मैनेजर की पत्नी की शिकायत थी कि आपार्टमेंट में रहनेवाली मेरी शादीशुदा दोस्त से मेरे पति का अनैतिक संबंध है. मेरे पति लाखों रुपये उक्त महिला को दे चुके है. मेरे विरोध करने वे मेरे मारपीट के साथ-साथ अन्य तरीके से प्रताड़ित करते है. जांच के बाद महिला आयोग की टीम समाहरणायल परिसर स्थित रामगढ़ परिसदन पहुंची. अध्यक्ष कल्याणी शरण ने बताया कि पीड़ित महिला के आवेदन पर जांच के लिए टीम रामगढ़ पहुंची है.
जांच के दौरान वीडियो व कुछ कागजातों की जांच की गयी है. साथ ही पीड़ित महिला व उसके पति तथा जिस महिला पर आरोप है. उसके व उसके पति के मोबाइल जब्त किये गये है. उन्होंने बताया कि यह भी बात सामने आयी है कि आरोपित महिला द्वारा कई अन्य लोगों को अपने जाल में फंसा कर रखने की संभावना है. चारों को दो जुलाई को आयोग के रांची स्थित कार्यालय में उपस्थित होकर अपना-अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है. साथ ही आयोग द्वारा उनलोगों के साथ काउंसेलिंग भी की जायेगी.
अध्यक्ष ने बताया कि बिजनेस मैनेजर द्वारा आरोपित महिला को साढ़े छह लाख रुपये दिये जाने के प्रमाण मिले है. उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला प्रताड़ना के बाद भी अपने परिवार को बचाने के लिए संघर्ष करती रही. आत्महत्या की बात तभी कोई करता है, जब वह चारों तरफ से लाचार हो जाता है. पीड़िता को हर कीमत पर न्याय मिलेगा. परिसदन में पत्रकार वार्ता के समय रामगढ़ एसपी निधि द्विवेदी भी मौजूद थीं. जांच के क्रम में महिला आयोग के दल के साथ मुख्यालय डीएसपी प्रकाश चंद्र सोय व महिला पुलिस बल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




