स्टेट फूड एनालिस्ट की टीम ने की मिठाई दुकानों की जांच
Updated at : 26 Jun 2019 1:16 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : झारखंड स्टेट फूड एनालिस्ट की पांच सदस्यीय टीम ने रामगढ़ जिला की कई मिठाई दुकानों की जांच की. जांच दल का नेतृत्व स्टेट फूड एनालिस्ट चतुर्भुज मीणा ने किया. टीम में रामगढ़ की फूड सेफ्टी ऑफिसर श्वेता लकड़ा, परमानंद प्रसाद, शिवनंदन यादव, विपिन कुमार, निशांत निखिल शामिल थे. जांच के बाद स्टेट फूड […]
विज्ञापन
रामगढ़ : झारखंड स्टेट फूड एनालिस्ट की पांच सदस्यीय टीम ने रामगढ़ जिला की कई मिठाई दुकानों की जांच की. जांच दल का नेतृत्व स्टेट फूड एनालिस्ट चतुर्भुज मीणा ने किया. टीम में रामगढ़ की फूड सेफ्टी ऑफिसर श्वेता लकड़ा, परमानंद प्रसाद, शिवनंदन यादव, विपिन कुमार, निशांत निखिल शामिल थे.
जांच के बाद स्टेट फूड एनालिस्ट चतुर्भुज मीणा ने बताया कि केंद्र सरकार ने मिठाइयों की शुद्धता की जांच को लेकर मोबाइल फूड सेफ्टी लेबोरेटरी वाहन उपलब्ध कराया है. इस टीम द्वारा ऑन स्पॉट मिठाई दुकानों की शुद्धता की जांच की जा रही है. रामगढ़ शहर के पूनम स्वीट, शालीमार स्वीट व प्रिया स्वीट में मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच की गयी. इसमें कलर व मिलावट की मात्रा की जांच की गयी. पूनम स्वीट में 11 मिठाइयों के सैंपल लिये गये.
इसमें चटनी, पेड़ा, रसगुल्ला दो प्रकार व तेल में शुद्धता की कमी पायी गयी. प्रिया स्वीट में आठ मिठाइयों की जांच की गयी. इसमें भी शुद्धता की कमी पायी गयी. शालीमार स्वीट के आठ सेंपल की जांच की गयी. इसमें सभी शुद्ध पाये गये. उन्होंने बताया कि जिला की 10 मिठाई दुकानों की शुद्धता की जांच की गयी.
इसमें सात दुकानों के सैंपल सही पाये गये. उन्होंने बताया कि जांच के साथ-साथ सर्वे भी किया जा रहा है. पहली बार दुकानदारों को चेतावनी दी गयी है. यह जांच अभियान लगातार चलेगा. इसके बाद अगर शुद्धता में सुधार नहीं हुआ, तो कानून सम्मत प्रशासनिक कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




