आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कराया बंद

शोभा हत्याकांड रामगढ़ : दुसाध मुहल्ला निवासी शोभा कुमारी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को शहर में बंद का मिला -जुला असर देखा गया. बंद समर्थकों ने दुकानों को बंद कराया. मंगलवार की बंदी के कारण अधिकतकर दुकानें शहर में बंद थीं. लोहार की लगभग दुकानें बंद रहीं. सुभाष चौक […]
शोभा हत्याकांड
रामगढ़ : दुसाध मुहल्ला निवासी शोभा कुमारी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को शहर में बंद का मिला -जुला असर देखा गया. बंद समर्थकों ने दुकानों को बंद कराया. मंगलवार की बंदी के कारण अधिकतकर दुकानें शहर में बंद थीं. लोहार की लगभग दुकानें बंद रहीं. सुभाष चौक व मेन रोड के कई दुकानें खुली रहीं.
बंद को लेकर जुलूस निकाला गया. सुभाष चौक पर महिलाएं हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गयी. बंद को लेकर एसडीपीओ रामगढ़ राधाप्रेम किशोर, इंस्पेक्टर राजेश कुमार, प्रभारी थाना प्रभारी रधुनाथ सिंह सदलबल मौजूद थे. बंद समर्थकों को गिरफ्तार कर रामगढ़ थाना ले गयी.
थाना में बंद सर्मथकों का एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीपीओ रामगढ़ राधाप्रेम किशोर व इंस्पेक्टर से हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की. बंद करने वालों में राजेंद्र नायक, राजेश ठाकुर, पंकज महतो, प्रभात अग्रवाल, विनोद जायसवाल, उत्तम पासवान, भविष्य सिंह, चंदन मुंडा, महेंद्र मुंडा, नंदू गुप्ता, विनोद नमक वाले, धीरज राम, अविनाश राम, संतोष पासवान, मुमताज मंसूरी, अनवर खान, मनीष मिश्रा माैजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










