भाकपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Updated at : 28 Apr 2019 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
भाकपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

रामगढ़ : वाम दलों के संयुक्त उम्मीदवार भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने मांडू प्रखंड के कई गांवों में दौरा किया. इस दौरान जनसंपर्क में श्री मेहता ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक है. इससे यह तय होगा कि देश में अमन और भाईचारे का माहौल रहेगा या फिर भीड़ का न्यायतंत्र यहां चलेगा. […]

विज्ञापन

रामगढ़ : वाम दलों के संयुक्त उम्मीदवार भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने मांडू प्रखंड के कई गांवों में दौरा किया. इस दौरान जनसंपर्क में श्री मेहता ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक है. इससे यह तय होगा कि देश में अमन और भाईचारे का माहौल रहेगा या फिर भीड़ का न्यायतंत्र यहां चलेगा. भाकपा के सहायक राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि भाजपा और आरएसएस झूठ की जमात है. जनसंपर्क के क्रम में में रांची रोड, सेवटा, राउता, पोचरा, दिगवार, करमा, रवते गांव का दौरा किया गया.

मौके पर मंसूर मियां, हरि महतो, अरूण महतो, देवेंद्र गिरी, अजीज मियां, भोला यादव, भोला यादव, देवेंद्र शर्मा, बीरू महतो, दुनोधर महतो, मिश्रीलाल महतो, मो क्यूम, रामवतार, रजवार, रघुदेव महतो शामिल थे. भाकपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य मंगल सिंह ओहदार, राज्य परिषद सदस्य डॉ बीएन ओहदार व स्वयंबर पासवान के नेतृत्व में रामगढ़ के कई गांवों का दौरा किया. हजारीबाग लोकसभा संसदीय क्षेत्र के वाम समर्थित व सीपीआइ के प्रत्याशी भुवनेश्वर प्रसाद मेहता के पक्ष में मतदाताओं से मतदान की अपील की. जनसंपर्क अभियान के तहत दोहाकातू, वनखेता, उरबा, करमाजरा, तिलैया समेत गांवों का दौरा किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola