दुर्घटना में एक की मौत

गोला : रामगढ़ बोकारो मार्ग के मरघटिया मगनपुर के समीप शुक्रवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में जलेश्वर महतो (55) की मौत हो गयी. बताया जाता है कि पेटरवार निवासी जलेश्वर महतो सपरिवार मुंडन कार्यक्रम में शामिल होकर ऑटो से घर लौट रहे थे. वह एक बच्ची को शौच कराने के लिए मरघटिया के समीप […]
गोला : रामगढ़ बोकारो मार्ग के मरघटिया मगनपुर के समीप शुक्रवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में जलेश्वर महतो (55) की मौत हो गयी. बताया जाता है कि पेटरवार निवासी जलेश्वर महतो सपरिवार मुंडन कार्यक्रम में शामिल होकर ऑटो से घर लौट रहे थे. वह एक बच्ची को शौच कराने के लिए मरघटिया के समीप ठहरे थे. इस बीच एक ट्रेकर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले जाया गया. यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




