विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Mar 2019 1:28 AM
भुरकुंडा : नीचे धौड़ा भुरकुंडा निवासी सनोज कुमार की पत्नी पूजा देवी (20) ने शनिवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. भुरकुंडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के संबंध में बताया गया कि पूजा घर में अकेली थी. उसने घर का दरवाजा बंद […]
भुरकुंडा : नीचे धौड़ा भुरकुंडा निवासी सनोज कुमार की पत्नी पूजा देवी (20) ने शनिवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. भुरकुंडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के संबंध में बताया गया कि पूजा घर में अकेली थी. उसने घर का दरवाजा बंद कर दिया व आत्महत्या कर ली.
घटना के वक्त घर के अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे. लोग जब घर पहुंचे, तो दरवाजा बंद पाया. काफी आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला. जिसके बाद दरवाजे को तोड़ा गया. फंदे से झूल रही पूजा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि पूजा की शादी आठ महीने पहले प्रेम-विवाह रूप में हुई थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










