घर से घाट तक बीएसएफ जवान के सम्मान में खड़ा रहा कोयलांचल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Feb 2019 2:07 AM
विज्ञापन
गिद्दी दामोदर घाट पर पुत्र ने दी मुखाग्नि, केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा समेत सैकड़ों लोग हुए शामिल भुरकुंडा : जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले से आहत जवाहर नगर भुरकुंडा निवासी बीएसएफ जवान अविनाश दुबे का निधन नागालैंड स्थित पोस्ट पर 16 फरवरी को हो गया था. मंगलवार को तिरंगे में लिपटा उनका शव […]
विज्ञापन
गिद्दी दामोदर घाट पर पुत्र ने दी मुखाग्नि, केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा समेत सैकड़ों लोग हुए शामिल
भुरकुंडा : जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले से आहत जवाहर नगर भुरकुंडा निवासी बीएसएफ जवान अविनाश दुबे का निधन नागालैंड स्थित पोस्ट पर 16 फरवरी को हो गया था. मंगलवार को तिरंगे में लिपटा उनका शव भुरकुंडा पहुंचा. यहां उनके अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों की भीड़ घर के बाहर जमी थी. जैसे ही बीएसएफ के जवानों ने उनका शव घर के पास उतारा, लोग फफक पड़े. परिजनों की दहाड़ से पूरा माहौल गमगीन हो गया.
हर आंख नम थी. अविनाश के घर से जब शव यात्रा निकली, तो पूरा भुरकुंडा कोयलांचल उस यात्रा में शामिल होने को बेताब दिख रहा था. पटेल नगर तक पैदल ही लोग बीएसएफ जवान अविनाश दुबे को कंधा देकर लाये. यहां से फौज की गाड़ी में उनकी शव यात्रा आगे बढ़ी. बाइक से सैकड़ों युवा तिरंगा थामे उस गाड़ी के आगे चल रहे थे. इस दौरान भारत माता की जय के नारे से वातावरण गूंजता रहा. दामोदर नद तट पर बीएसएफ के जवानों ने गोलियों से सलामी देकर अपने सैनिक को अंतिम विदाई दी. नौ साल के पुत्र पीयूष दुबे ने पिता को मुखाग्नि दी.
घाट पर नारायणचंद्र भौमिक, पार्षद दर्शन गंझू, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रंजन सिंह उर्फ छोटन, मनोज राम, कृष्णा दुबे, सुशांति तिवारी, दिलीप दांगी, योगेश दांगी, दिनेश प्रसाद, बालेश्वर कुमार, डॉ संजय कुमार, सुखदेव प्रसाद, मुंद्रिका दुबे, प्रमोद सिंह, लखेंद्र राय, प्रमीला दुबे, निशांत सिंह, अशोक, अखिलेश्वर शर्मा, मुन्ना दुबे, राजीव रंजन, राजकिशोर पांडेय, राजन सिंह, राजेश गिरि, विश्वरंजन सिन्हा, द्वारिका महतो, रोबिन मुखर्जी, रितिका भोक्ता, जगतार सिंह, मुख्तार सिंह भिंडर, संतन सिंह मौजूद थे.
40 गोलियों की दी गयी सलामी : अविनाश को दामोदर घाट पर सेना द्वारा 40 गोलियों की सलामी दी गयी. सेना के आठ जवानों ने कतारबद्ध लगातार पांच-पांच राउंड फायरिंग की. भुरकुंडावासियों के लिए यह गौरव का क्षण था. यह पूरा माहौल लोगों में देशभक्ति का जज्बा भर रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










