दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें

भुरकुंडा : जेआरपीआइसीएल की ओर से भदानीनगर व पतरातू क्षेत्र में सड़क सुरक्षा पर सेमिनार का आयोजन किया गया. मौके पर पतरातू-रामगढ़ फोरलेन मेंटनेंस कंपनी के उप महाप्रबंधक मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय लोग यदि सभी नियमों का पालन करते हैं, तो दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है. उन्होंने कहा […]
भुरकुंडा : जेआरपीआइसीएल की ओर से भदानीनगर व पतरातू क्षेत्र में सड़क सुरक्षा पर सेमिनार का आयोजन किया गया. मौके पर पतरातू-रामगढ़ फोरलेन मेंटनेंस कंपनी के उप महाप्रबंधक मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय लोग यदि सभी नियमों का पालन करते हैं, तो दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है.
उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें व नियंत्रित गति में बाइक चलायें. सेमिनार लोगों को हेलमेट पहने, बाइक स्टंट नहीं करने, तेज रफ्तार से नहीं चलने, सीट बेल्ट लगाने, सड़क क्रॉस करते वक्त दोनों ओर बारी-बारी देखने, नशे में वाहन नहीं चलाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया. मौके पर उदय कुमार शर्मा, राहुल सिंह, अरविंद सिंह, महेश सिंह, विजय राय, विपिन बिहारी, साबिर हुसैन, राजू कुमार, विद्यासागर ओझा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










