पावर लिंक आैर नेट मीटर नहीं मिलने से परेशानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Oct 2018 7:27 AM
विज्ञापन
रामगढ़ : राज्य सरकार गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के विकास लिए प्रयासरत है. सरकार घरों पर सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. राज्य सरकार जरेडा के माध्यम से सोलर पावर प्लांट लगाने पर सब्सिडी भी दे रही है. हाल के दिनों में मुख्यमंत्री रघुवर दास का बयान आया था कि राज्य […]
विज्ञापन
रामगढ़ : राज्य सरकार गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के विकास लिए प्रयासरत है. सरकार घरों पर सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. राज्य सरकार जरेडा के माध्यम से सोलर पावर प्लांट लगाने पर सब्सिडी भी दे रही है. हाल के दिनों में मुख्यमंत्री रघुवर दास का बयान आया था कि राज्य सरकार घरों में सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है.
उन्होंने कहा था कि शीघ्र ही राज्य में एक हजार वर्ग फुट के मकान में सोलर पावर प्लांट लगाना अनिवार्य कर दिया जायेगा. इसके बगैर नक्शा नहीं पारित किया जायेगा.
सरकार सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी इस दिशा में उदासीन हैं. वह समय पर आवश्यक रिपोर्ट भी नहीं दे रहे हैं. इससे लोगों को परेशानी हो रही है. रामगढ़ शहर के निजी घरों में पहला सोलर पावर प्लांट सौदागर मुहल्ला बागीचा न्यू कॉलोनी निवासी अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक एसएस मोदी के घर में लगाया गया था, लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों के असहयोगात्मक रवैये से यह शुरू नहीं हुआ.
श्री मोदी के आवास में एक किलोवाट का पावर प्लांट कांति कस्लटेंसी सर्विसेज ने लगाया है, लेकिन प्लांट को पावर लिंक नहीं दिया जा रहा है. विद्युत विभाग के अधिकारियों को एक माह में प्लांट के संबंध में रिपोर्ट देनी है, लेकिन रिपोर्ट नहीं दी जा रही है. नेट मीटर भी नहीं लगाया जा रहा है. इस मीटर के माध्यम से सोलर प्लांट से कितना बिजली उत्पादन हुआ, यह मापा जायेगा. मीटर विद्युत विभाग की बिजली की खपत मापेगी.
विद्युत विभाग की बिजली की खपत से सोलर प्लांट से उत्पादन की यूनिट को घटा कर विद्युत बिल लिया जाना है. विद्युत विभाग के अधिकारी का कहना है कि उक्त क्षेत्र में एलटी केबल नहीं गया है. इसके कारण नेट मीटर का लाइन नहीं दे सकते हैं. उस घर में पूर्व से विद्युत कनेक्शन है आैर घर के लोग विद्युत का उपयोग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










