नामकुम : फंदे से लटका मिला कर्मी हत्या की जतायी आशंका

Updated at : 02 Sep 2018 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
नामकुम : फंदे से लटका मिला कर्मी हत्या की जतायी आशंका

नामकुम : टाटीसिलवे औद्योगिक क्षेत्र फेज दो स्थित गिन्नी इंडस्ट्रीज में कार्यरत दिनेश लांबा (48 वर्ष) शनिवार को अपने कमरे में फंदे से लटका मिला. जानकारी के अनुसार दिनेश उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिला का रहनेवाला था. सात-आठ साल से मशीन अॉपरेटर के पद पर कार्यरत दिनेश फैक्टरी परिसर में ही रहता था. शनिवार की सुबह […]

विज्ञापन
नामकुम : टाटीसिलवे औद्योगिक क्षेत्र फेज दो स्थित गिन्नी इंडस्ट्रीज में कार्यरत दिनेश लांबा (48 वर्ष) शनिवार को अपने कमरे में फंदे से लटका मिला.
जानकारी के अनुसार दिनेश उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिला का रहनेवाला था. सात-आठ साल से मशीन अॉपरेटर के पद पर कार्यरत दिनेश फैक्टरी परिसर में ही रहता था. शनिवार की सुबह काफी देर तक दिनेश के कमरे को बंद देख जब कमरे में झांका गया, तो वह फंदे से लटका दिखा. कर्मचारियों ने प्रबंधन को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद टाटीसिलवे पुलिस पहुंची. इधर घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण भी फैक्टरी पहुंचे.
मामले को संदेहास्पद बताते हुए जांच की मांग की. ग्रामीणों का कहना था कि दिनेश सीधा-सादा था. उसने शादी नहीं की थी. दिनेश के हाथ-पैर में काम के कारण गंदगी लगी थी. यह मामला आत्महत्या का नहीं हो सकता. दिनेश की हत्या कर शव को लटका दिया गया होगा. लोगों ने मृतक के परिजनों को बुलाने की भी मांग की. बाद में पुलिस के समझाने पर ग्रामीण माने तब शव नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया. कंपनी गैस सिलिंडर बनाने का काम करती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola